ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

एक दिल दहला देने वाली घटना में पति-पत्नी की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत से दो राज्यों में शोक की लहर फैल गई। मध्य प्रदेश के रीवा निवासी युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई, जबकि पति के निधन की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मायके आई उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने भी कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, रीवा के अनंतपुर निवासी प्रदीप सोनी रविवार को अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी वैशाली कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ स्थित अपने मायके गई हुई थीं। दोपहर तक प्रदीप का मोबाइल बंद रहने पर परिजनों को चिंता हुई। घर पहुंचने पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। अंदर बाथरूम में प्रदीप मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

उधर, पति की मौत की सूचना मिलने के बाद वैशाली गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय बाद वह बिना बताए घर से निकल गईं। काफी खोजबीन के बाद जाजरदेवल थाना क्षेत्र के नैनीसैनी गधेरे के पास एक तालाब में उनका शव बरामद हुआ। मौके से उनका मोबाइल फोन और पर्स भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, प्रदीप और वैशाली ने वर्ष 2021 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच गहरा भावनात्मक लगाव था और वे अक्सर जीवनभर साथ रहने की बातें किया करते थे। परिवार का कहना है कि पति की अचानक मौत का सदमा वैशाली सहन नहीं कर सकीं।

प्रदीप के पिता एवं रीवा के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी परमानंद सोनी ने बताया कि उनकी बहू अपने पति से बेहद प्रेम करती थीं और बेटे के निधन के बाद पूरी तरह टूट गई थीं। इस हृदयविदारक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी RTO कार्यालय में पिस्टल से फायरिंग का मामला: वरिष्ठ प्रशासनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस ने तेज की तलाश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.