ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शुभम सामंत ने मौके पर तोड़ा दम, दो घायलों की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

कालाढूंगी निगम डिपो में दर्दनाक हादसा | दो कारों की भिड़ंत में शुभम सामंत की मौत | 6 घायल, 2 की हालत गंभीर | पुलिस जांच में जुटी 

रिपोर्टर : नीरज तिवारी

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र के निगम डिपो के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में शुभम सामंत नामक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घायलों में दो युवकों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बारिश और ओलावृष्टि से मिलेगी गर्मी से राहत

You missed

error: Content is protected !!