ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी।

रामनगर में संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग के सरगना कौशल चिलवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के मार्गदर्शन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 जून 2026 को रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी क्षेत्र से कौशल चिलवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की स्वीकृति के बाद कौशल चिलवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग में हर्षित कोहली, तनिष्क बोहरा और आकरित राघव भी शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त कौशल चिलवाल निवासी इंद्रा कॉलोनी, रामनगर है, जबकि उसका स्थायी पता रीठा सिमायल, थाना भवाली बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा उसे गुण्डा घोषित करते हुए जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  गौला-नंधौर ने भरी सरकारी तिजोरी, ₹227 करोड़ राजस्व के साथ खनन सत्र समाप्त,लक्ष्य पूरा होते ही बंद हुए खनन गेट, हजारों मजदूरों की घर वापसी शुरू

You missed

error: Content is protected !!