ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

मोबाइल की कॉल डिटेल डिलीट होने का परिजनों का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हाथीखाल-गोरापड़ाव क्षेत्र में रविवार देर रात एक होटल मैनेजमेंट (एचएम) के छात्र का शव रेलवे ट्रैक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हाथीखाल निवासी सौरभ सिंह बजेठा (24) के रूप में हुई है। शव पर कमर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के रिश्ते के जीजा सुनील ने बताया कि रविवार रात करीब 12:20 बजे सौरभ के दोस्त जतिन रौतेला का फोन आया। उसने बताया कि सौरभ का ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है और वह रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिजनों का कहना है कि जतिन रौतेला और सौरभ का एक अन्य दोस्त भूपेश बिष्ट उर्फ भूप्पी घटना से पहले उसके साथ थे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर तक दोनों युवक मोर्चरी नहीं पहुंचे, जबकि वे सौरभ के करीबी दोस्त और पड़ोसी हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि फोन पर संपर्क होने के बावजूद दोनों मोर्चरी आने से बचते रहे।
घटनास्थल के पास घास में सौरभ का मोबाइल फोन और हाथ का कड़ा भी मिला। परिजनों का दावा है कि मोबाइल की कॉल डिटेल डिलीट की गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
सौरभ आम्रपाली इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट का छात्र था। सूचना मिलते ही उसके कई सहपाठी भी मोर्चरी पहुंचे। सौरभ के पिता एवं पूर्व सैनिक थान सिंह का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में 97 वर्षीय दादा वीर सिंह, मां पार्वती देवी और बहन वंदना बजेठा हैं। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को श्रद्धापूर्वक किया याद, हल्द्वानी में छबील और लंगर का हुआ आयोजन

You missed

error: Content is protected !!