ब्रेकिंग न्यूज़
सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ग्राम ल्वाड एवं गौनियारौ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से सजग रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता को ऐसे लोगों से बचने की आवश्यकता है जो विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं।

पनेरु ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को गरीब का बेटा बताकर जनता की सहानुभूति हासिल करते हैं, लेकिन विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि में भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र आज भी सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक अन्य संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक “भगोड़ा माफिया” शराब के सहारे विधायक बनने का सपना देख रहा है। पनेरु ने कहा कि वह “एक लुटेरा, एक भगोड़ा” नारे के साथ जनता के बीच जा रहे हैं और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें ऊर्जा प्रदान कर रहा है। साथ ही कहा कि आने वाले समय में वे जनता के सामने ऐसे लोगों के कथित काले कारनामों का खुलासा करेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें :  नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में भव्य स्वागत, देवदार का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!