ब्रेकिंग न्यूज़
सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”
खबर शेयर करे -

कांगड़ी फ्लाईओवर पर पहले भी हुआ था हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हुआ चालक; पुलिस तलाश में जुटी

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे स्कूटी के टकरा जाने से दादा-दादी और उनके छह वर्षीय पोते की मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, आर्यनगर उर्फ गाजीवाली निवासी वीर सिंह (52) अपनी पत्नी मंजू देवी (50) और छह वर्षीय पोते शिवा सिंह के साथ दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कांगड़ी फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुछ समय पहले भी एक अन्य दुर्घटना हुई थी। पहली दुर्घटना के बाद चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंच पाती, उससे पहले ही दूसरा हादसा हो गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली श्यामपुर परिसर में खड़ा कर दिया है। साथ ही दोनों दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त स्कूटियों को भी कब्जे में लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!