ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पहाड़ी आर्मी ने संगठन विस्तार तेज कर दिया है।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा को मजबूत करते हुए इंजीनियर लोकेश सनवाल को नैनीताल जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा विनोद नेगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पहाड़ी आर्मी कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र स्यालाकोटी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके तहत पवन ज्याला, विजय भंडारी, हर्षित शर्मा और महेंद्र धपोला को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

रवि भोजन, सूरज कुमार और विमल भट्ट को संगठन महामंत्री, जबकि दीपक दुर्गापाल, दीवान गोस्वामी और रिंकू बिष्ट को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा दीपक गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण संबल, संजय कुमार आर्य, चंदू धपोला, कुलदीप रावत, किशोर संबल, साहिल राणा, षष्ठी दत्त, मोहन सिंह कोरंगा, हिमांशु पांडे, महादींप सिंह और तरुण जोशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में बाहरी ताकतें माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में सभी पहाड़ी समाज को अपनी संस्कृति, संसाधनों और अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार की दबंगई और हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संगठन जल्द ही कालाढूंगी, हल्द्वानी, लालकुआं और भीमताल विधानसभा क्षेत्रों में जनमत यात्रा निकालेगा। इस दौरान जनता के बीच पहुंचकर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनमत संग्रह अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
error: Content is protected !!