ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेजबच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेशदिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर17 दिन से दो मासूम बच्चों संग लापता विवाहिता, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, अनहोनी की आशंका
खबर शेयर करे -

SSP NAINITAL डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में SOG व चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

8 अवैध तमन्चों और 10 जिंदा कारतूसों के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी और चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में 27 जून 2026 को थाना चोरगलिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 देशी तमंचे (12 बोर) व 6 जिंदा कारतूस तथा 6 देशी तमंचे (.315 बोर) व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष), निवासी ग्राम नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत तथा सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

You missed

error: Content is protected !!