ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा फतेहपुर द्वारा आज पीपल पोखरा नंबर दो में भारत सरकार वित्त मंत्रालय बैंकिंग सेवा प्रभाग के निर्देशन के क्रम में एक वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते Re केवाईसी की उपयोगिता बताते हुए समस्त पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं में आच्छादित होने का अनुरोध किया गया।

बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते चलन एवं इससे प्राप्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

उनके द्वारा बताया गया कि यह साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को गुमराह करते हुए वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे हैं अतः इनके झांसे में कतई ना आयें। स्वयं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी यथा ओटीपी आदि कभी भी साझा न करें।

इस अवसर पर बैंक सखी तोशिता बोरा, दीपक सनवाल,किरन महर,सौरभ पुंडीर, पंकज मौर्या, हेमा गैड़ा, गीता गैड़ा, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में अवैध शराब के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, जिला आबकारी कार्यालय पर धरना; 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!