ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बेकरी इकाई की सराहना, रोजगारपरक प्रशिक्षण बढ़ाने और बच्चों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

हल्द्वानी। जिला जज नैनीताल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सोमवार को उप कारागार हल्द्वानी का संयुक्त निरीक्षण कर बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, कानूनी सहायता, पुनर्वास गतिविधियों और कारागार प्रबंधन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि कारागार में रह रहे छह छोटे बच्चों के टीकाकरण, पोलियो वैक्सीन और स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अधिकारियों ने बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित बेकरी इकाई के कार्यों की सराहना की तथा अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षणों के विस्तार के लिए रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा बंदियों को दी जा रही कानूनी सहायता, परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था, स्वच्छता और भोजन व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बंदियों के हित में आवश्यक सुधार और सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेजों से 37.50 लाख की क्रेडिट लिमिट लेने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!