ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बॉय पता पूछने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलीक अली पुत्र आफताब हुसैन बिना किसी कारण महिला के साथ गाली-गलौज करने लगा और अशोभनीय इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर महिला की ओर दौड़ा तथा जान से मारने, इज्जत को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धमकियां दीं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है। घटना के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा है।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 238/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सलीक अली को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तथा महिलाओं के साथ अभद्रता और धमकी जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने आमजन से कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी आपराधिक घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला चंपावत के युवक का क्षत-विक्षत शव

You missed

error: Content is protected !!