ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी। वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहैनी जंगल से अवैध लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर लिया। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार (22 जुलाई 2026) को कोतवाली कालाढूंगी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को मुखबिर से सूचना मिली कि बरहैनी जंगल क्षेत्र में वन निगम की कटी हुई लकड़ियों को कुछ तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ पुलिस टीम और डायल-112 वाहन के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UP22AY-2390 को लकड़ियों से लदा हुआ पाया। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर कोतवाली कालाढूंगी में दाखिल कर दिया है। मामले में लकड़ियों के स्रोत, तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : एएसआई के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 5 लाख, आठ ट्रांजेक्शन में की वारदात
error: Content is protected !!