ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई भर्ती 2026 का संक्षिप्त (शॉर्ट) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर करीब 4098 रिक्तियां भरी जाएंगी।

हालांकि इस बार पदों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में कम है। वर्ष 2024 में रेलवे ने 7,951 पदों पर भर्ती निकाली थी, जबकि इस बार 4,098 पदों पर भर्ती का संकेतात्मक विज्ञापन जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के आसपास जारी किया जाएगा।

14 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती के लिए 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की तिथियां फिलहाल अस्थायी (टेंटेटिव) हैं, जिनमें आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी

भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या: RRB/BBS/Advt./CEN-04/2026

कुल पद: 4098 (लगभग)

आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026

अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026

पे लेवल: लेवल-6 (7वां वेतन आयोग)

प्रारंभिक वेतन: ₹35,400 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) एवं अन्य निर्धारित चरण

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, वर्क्स, डिजाइन, वर्कशॉप), केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट तथा केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों पर नियुक्तियां करेगा।

क्या है योग्यता?

इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री या विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। विस्तृत शैक्षिक योग्यता का उल्लेख विस्तृत नोटिफिकेशन में किया जाएगा।

आयु सीमा

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

फिलहाल जारी विज्ञापन केवल संकेतात्मक है, लेकिन आवेदन की संभावित तिथियां तय कर दी गई हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। भ

र्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.