ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजानैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOCहल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामद
खबर शेयर करे -

सीसीटीवी, सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई से पुलिस को मिली सफलता, SSP मंजूनाथ टीसी ने टीम को ₹2500 नकद इनाम देने की घोषणा की

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने का कुंडल झपटने की घटना का नैनीताल पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद कर लिया है। मामले के सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी सास के कान से दो अज्ञात युवकों ने सोने का कुंडल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को तत्काल विशेष टीम गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान के लिए मैन्युअल जांच के साथ-साथ तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया गया। लगातार प्रयासों के बाद 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे स्थित आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से बुजुर्ग महिला से झपटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

अजय पुत्र शांति स्वरूप, निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष।

सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश), उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी

सोने का एक कान का कुंडल (पीली धातु)

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ थाना सिविल लाइन, बदायूं (उत्तर प्रदेश) में पूर्व से भी मारपीट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, एसओजी के हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, अशोक रावत, रविंद्र खाती, धीरज सूगड़ा, रोहित कुमार, दिगम्बर ज्याला, हेड कांस्टेबल सुरेश देवड़ी तथा सर्विलांस टीम के कांस्टेबल अनिल गिरी और भानू प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सफल अनावरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन के लिए ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

You missed

error: Content is protected !!