हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35, 36, 37 एवं 38 में लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया के तहत शनिवार को ड्रोन सर्वे का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया। आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे इस सर्वे का उद्देश्य क्षेत्र की भूमि का सटीक अभिलेखीकरण कर निवासियों को राजस्व अभिलेखों में शामिल करना है।

ड्रोन सर्वे के माध्यम से भूमि की सीमाओं और वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे राजस्व अभिलेखों के निर्माण और अद्यतन करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे वर्षों से लंबित राजस्व संबंधी मामलों के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त होगा और भविष्य में क्षेत्रवासियों को भूमि संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सर्वे कार्य शीघ्र पूरा होने के बाद दमुवाढूंगा के निवासियों को राजस्व अभिलेखों में शामिल होने का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की राजस्व संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व प्रधान महेश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवीदयाल उपाध्याय, वार्ड संख्या 37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार, मनोनीत पार्षद पन राम, महेशानंद, श्रीमती मुन्नी बिष्ट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने सर्वे कार्य के सफल संचालन के लिए प्रशासन और सर्वे टीम का सहयोग करने की अपील भी की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दिवाली से पहले गुलदार ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, नाबालिग को बनाया निवाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.