ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में युवक पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन तलाश अभियान की मदद से आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास, सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके भाई पर चापड़ और छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 351(2), 351(3) एवं 352 में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिरों को सक्रिय किया और पतारसी-सुरागरसी करते हुए 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया (22 वर्ष) को 1 अगस्त 2026 को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना के दौरान वादी, गवाहों और आरोपियों के बयानों तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव महतोलिया (25 वर्ष), सचिन महतोलिया (19 वर्ष) और सौरभ महतोलिया (22 वर्ष) निवासी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

You missed

error: Content is protected !!