ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा नैनीताल बैंक के प्रायोजन में मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय और राधा चिल्ड्रन अकादमी, नैनीताल के बीच खेला गया। मुकाबले में पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत से ही पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। टीम की ओर से कुणाल कार्की और अविक त्यागी ने एक-एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। राधा चिल्ड्रन अकादमी की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने उसे सफलता नहीं मिल सकी।

मुकाबले का संचालन रेफरी प्रेम बिष्ट, नकुल बिष्ट एवं शेखर शाह ने किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसकी दर्शकों ने भी सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला बुधवार को जी.डी. गोयनका, नौकुचियाताल और नैंसी कॉन्वेंट के बीच खेला जाएगा, जिसमें भी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप
error: Content is protected !!