भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में पर्यावरण प्रेमी डॉ. आशुतोष पंत के सहयोग से नव युवक मंगल दल डालकन्या ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। ग्रामीणों से अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा पनेरू, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष चंदन पनेरू, समाजसेवी राजेश पनेरू, उपप्रधान करन पनेरू, दीपक पनेरू, डूगर पनेरू, भूवन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया।


