मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुक्तेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल द्वारा खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला जा रहा है तथा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस कहां से आ रही थी और किस गंतव्य की ओर जा रही थी। प्रशासन और पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। हादसे से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.