ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में युग मंच के अध्यक्ष जहुर आलम घर के पास दीवार गिरने से घायल हुए तुरंत स्थानीय लोग ,जहुर दा को बी,डी पांडे हॉस्पिटल लेकर आए 

रिपोर्ट : गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद शाम के समय एक हादसा हो गया। बारिश रुकने के बाद युगमंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष जहूर आलम अपनी दुकान से घर की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान होटल वेलेडियर के समीप उनके घर के पास अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। जहूर आलम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दीवार का मलबा उनके पैर पर जा गिरा, जिससे वह घायल हो गए।

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जहूर आलम को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल बी.डी. पांडे पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नेहा कांडपाल ने बताया कि जहूर आलम के पैर में चोट आई है। चिकित्सकों द्वारा उनका एक्स-रे कराया गया है और फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दिनभर हुई तेज बारिश के बाद जमीन और निर्माणाधीन/पुरानी दीवारों पर दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान होटल वेलेडियर के समीप अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचने लगे और जहूर आलम का हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान कमजोर एवं जर्जर दीवारों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

फिलहाल जहूर आलम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया नेतृत्व हल्द्वा

You missed

error: Content is protected !!