बरसात मै आपदा से क्षतिगस्त मोटर मार्ग को सही करें अधिकारी – मंत्री कैड़ा

भीमताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों सुड़ी, बेलगढ़, मटियाल, लेटीबुंगा, सुनकिया, सदबुगा समेत आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा के समक्ष क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल आपूर्ति बाधित होने, सिंचाई नहरों के टूटने तथा गांवों के आंतरिक संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि हालिया आपदा के कारण कई क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे दैनिक जीवन और कृषि कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), पेयजल, सिंचाई विभाग तथा जिला प्रशासन नैनीताल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा के कारण कई मोटर मार्ग, पेयजल लाइनें, सिंचाई नहरें और ग्रामीण संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनका शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को आपदा मद से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल योजनाओं, सिंचाई नहरों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन को जल्द से जल्द पटरी पर लाना है। ग्रामीणों ने भी मंत्री के दौरे और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।

  

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भारी यातायात के बीच एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाली नैनीताल की ट्रैफिक कमान, डायवर्जन प्लान से वाहनों की आवाजाही सुचारु

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.