ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: रक्षा सूत्र के साथ राष्ट्रसेवा और सम्मान का संकल्प

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कैंट सभागार, भवाली रोड तल्लीताल में देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के सम्मान में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नैनीताल विधायक  सरिता आर्या ने वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके त्याग, साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई-बहन के स्नेह को राष्ट्ररक्षा और सैनिक सम्मान की भावना से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में सीओ कैंट श्रीमती तनु जाट की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए वीर जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री  शांति मेहरा, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष  अमिता साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता  जीवंती भट्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा  कविता गंगोला, महामंत्री महिला मोर्चा  हेमलता पाण्डे, नामित सभासद  मीनू बुधलाकोटी, जिला कार्यकारिणी सदस्य  तारा राणा,  रश्मि सिराला,  दीपा चौधरी,  रेनू सिराला,  नीरू पुजारी,  गीता,  शांति,  कमला एवं  आद्या जायसवाल सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

भाजपा नैनीताल नगर मंडल की ओर से मंडल महामंत्री  आशीष बजाज, मंडल उपाध्यक्ष  विक्रम राठौर, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री भारत सिंह मेहरा, आईटी संयोजक  कमल जोशी,  शैलेन्द्र बर्गली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष  मयंक पंत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष  कमल जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा से  संतोष कुमार तथा  करन साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जवानों को राखी बांधते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में सम्मान और कृतज्ञता का भाव है। जवान अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ पर्व मनाना सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भावपूर्ण माध्यम है।

नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान पूरे देश का गौरव हैं। उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके त्याग, साहस और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों की वजह से देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने पर्व और त्योहार मना पाते हैं, इसलिए समाज का दायित्व है कि वह उनके सम्मान और मनोबल को हमेशा मजबूत बनाए रखे।

रक्षाबंधन के इस आयोजन में जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली, वहीं राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम ने रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सहभागिता, राष्ट्रसेवा और वीर जवानों के सम्मान से जोड़ते हुए एक विशेष भावनात्मक अवसर का रूप दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से डेढ़ माह बाद बरामद हुई लापता किशोरी, इंस्टाग्राम लॉगिन से मिला सुराग; सिनेमा हॉल से पकड़ा गया किशोर
error: Content is protected !!