ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टलानैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

नैनीताल। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर अचानक मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। हालांकि, ज्योलीकोट पुलिस की तत्परता और हाईवे पेट्रोल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से मार्ग पर लंबा जाम लगने से भी बच गया।

जानकारी के अनुसार, बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण दो गांव के पास ज्योलीकोट–नैनीताल मार्ग पर अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल-3, ज्योलीकोट पर तैनात कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए बिना देरी के मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई।

पुलिसकर्मियों की तत्परता से मौके पर जेसीबी की व्यवस्था कर सड़क पर जमा मलबे को तेजी से हटाया गया। कुछ ही समय में मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित और सुचारू कर दिया गया, जिसके बाद रुके हुए वाहनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से सड़क पर लंबा जाम लगने से बच गया। मार्ग खुलने के बाद यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मियों के प्रयास की सराहना की।

बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की त्वरित कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ज्योलीकोट पुलिस की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि आपात परिस्थितियों में समय पर कार्रवाई से बड़ी परेशानी और लंबे यातायात जाम को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.