ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी के अस्पतालों का किया दौरा, पहाड़ से आए मरीजों का जाना हाल-चालहल्द्वानी : सड़क पर दादागिरी दिखाने निकले थे, SSP मंजूनाथ टीसी के एक्शन ने सारी हेकड़ी निकाल दी! बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई, वाहन सीज, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं- SSP मंजुनाथ टीसीनैनीताल : डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवसहल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हालनैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व का दिया संदेश, डीएसबी परिसर में मनाया शिक्षक दिवस

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने केक काटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास करता है।

प्रो. तिवारी ने कहा कि किसी भी शिक्षक के लिए उसके विद्यार्थी ही सबसे बड़ी उपलब्धि होते हैं। विद्यार्थियों की सफलता और उनका बेहतर भविष्य ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल रहा। केक काटने के बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, लता, विशाल, भावना, पूजा, रितिका सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका, जानें योग्यता, फीस और परीक्षा पैटर्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.