ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत का 139 वां जन्मदिन 10 सितंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 139वां जन्मदिवस समारोह आगामी 10 सितंबर 2026, गुरुवार को देशभर के विभिन्न राज्यों सहित उत्तराखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित पंत की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

समारोह समिति के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के सभी जिलों में नियुक्त अपने संयोजकों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कोसी-कटारमल स्थित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान में आयोजित समारोह में केंद्रीय वन राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में भी पंडित पंत की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नैनीताल मुख्यालय में आयोजित समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी जयंती समारोहों के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर जिला अधिकारी, सचिव स्तर के अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बच्चों की देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित समारोहों में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा मुख्य अतिथियों और वक्ताओं द्वारा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र निर्माण तथा उत्तराखंड और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।

दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल DD1 पर होगा विशेष फिल्म का प्रसारण

समारोह के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल DD1 पर भारत सरकार द्वारा निर्मित फिल्म “मूवमेंट” का प्रसारण भी किया जाएगा।

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती को लेकर उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समितियों का कहना है कि यह अवसर नई पीढ़ी को पंडित पंत के आदर्शों, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.