ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी : चकलुवा में महिलाओं का फूटा आक्रोश: महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल सड़क और बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा; इथेनॉल प्लांट बंद करने की मांगहल्द्वानी : गौलापार में सजा क्रिकेट का महाकुंभ: यूजीबी चैंपियंस लीग T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापनहल्द्वानी : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईनन्दा देवी महोत्सव में युवाओं की अहम भूमिका, सेवा और सहयोग के लिए श्री राम सेवक सभा में हुई बैठकभारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर पुलिस को ही दे रहा था गच्चा, नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग में दबोचा रामपुर का फर्जी जासूस ; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अपराधियों को कड़ी चेतावनी— “फर्जीवाड़ा करके रौब झाड़ने की सोचना भी मत, नैनीताल पुलिस का कानून जब तोड़ेगा तो सीधे सलाखें दिखेंगी!

नैनीताल। आगामी श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को श्री राम सेवक सभा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के दौरान युवाओं को विभिन्न सेवा एवं सहयोग कार्यों की जिम्मेदारी दिए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावरी ने किया। बैठक में मौजूद युवाओं से महोत्सव की परंपरा, संस्कृति और धार्मिक महत्व को बनाए रखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि श्री नन्दा देवी महोत्सव में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा न केवल समाज की ऊर्जा हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के सशक्त वाहक भी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच, उत्साह और सक्रिय सहयोग से महोत्सव को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

वहीं, जगदीश बावरी ने कहा कि महोत्सव के दौरान जिस युवा को जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी निष्ठा और बेहतर ढंग से निभाएगा। उन्होंने कहा कि मां नन्दा देवी हमारी कुलदेवी और राजराजेश्वरी हैं, जो अपने भक्तों को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करती हैं। ऐसे में महोत्सव में सेवा करना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में बताया गया कि श्री नन्दा देवी महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। श्री राम सेवक सभा ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगरवासियों और सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा की है।

महोत्सव के दौरान युवा वर्ग अपने परिचय पत्र के साथ सेवा एवं सहायता कार्यों के लिए उपलब्ध रहेगा। युवाओं को विशेष रूप से चरण पादुका समिति, भंडारा व्यवस्था, प्रसाद वितरण तथा अन्य सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

बैठक में अशोक साह, बिमल चौधरी, भुवन बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, दीपक साह, आशू बोरा, रोहित साह, हरीश राणा, अतुल साह, गोधन सिंह सहित आशीष, नवनीत, अभिनव, पवन, युवराज, करण, हरीश, गौरव, हितेश, चिराग, मयंक, विश्वकेतु, मोहित, हिमांशु, सागर, संतोष बिष्ट समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर श्री नन्दा देवी महोत्सव को सफल बनाने तथा श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.