ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, 2027 में समर्थन की अपील

दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

भीमताल। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में उन्होंने गूगल कांटा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का दौरा कर घर-घर संपर्क किया और विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान हरीश पनेरु ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां के लोगों की समस्याओं और जरूरतों को समझना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वह लगातार गांव-गांव जाकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।

नुक्कड़ सभाओं में पनेरु ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों के लोगों को भी विकास की समान सुविधाएं मिलनी चाहिए और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के सामने रखा जाना जरूरी है।

हरीश पनेरु ने 2027 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है तो क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व को जनता के प्रति जवाबदेही से जोड़ते हुए कहा कि गांवों की समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका अभियान केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और क्षेत्र के विकास के लिए एक स्पष्ट दिशा तैयार करने का प्रयास है।

पनेरु ने कहा कि “जनता से संवाद, जनसमस्याओं की पहचान और क्षेत्र के विकास का संकल्प” उनके अभियान का प्रमुख आधार है।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके समक्ष अपनी अपेक्षाएं रखीं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : खुर्पाताल न्याय पंचायत के मंगोली में धूमधाम से मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.