ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा नेता के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

हल्द्वानी। चंपावत जिले के भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और सल्ली गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खेल दिया है।

हल्द्वानी में बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार किसी न किसी आरोप से घिरे रहते हैं और ऐसे कृत्य निंदनीय हैं।

मुख्यमंत्री को ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के काल में बहनें सुरक्षित नहीं हैं इससे पूर्व अंकिता भंडारी के साथ भी निंदनीय अपराध हो चुका है और अभी तक न्याय नहीं मिल पाया न ही इस केस में लिप्त वीआईपी का नाम सामने आ पाया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और स्वयं भाजपा नेता इस प्रकार के गलत कार्यों में संलिप्त हैं।

यह भी पढ़ें :  बीएल संतोष से गौरव गोस्वामी की शिष्टाचार भेंट, 2027 चुनाव और संगठन की मजबूती पर हुई अहम चर्चा

You missed

error: Content is protected !!