ब्रेकिंग न्यूज़
नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चनानंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकालाभीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान मेंश्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को काशीपुर और बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भीमताल में दर्ज मु0अ0सं0-30/2026 में धारा 109, 117(2), 118(1), 190, 192(2), 324(2), 351(2) और 352 बीएनएस के तहत राहुल रावत आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम ने सुरागरसी और तलाश के बाद 17 सितंबर 2026 को अभियुक्त यश चौधरी पुत्र अनिल कुमार, निवासी 139 मंडिया, वार्ड नंबर-3, महुआखेड़ा गंज, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के मुकदमे में भी फरार आरोपी दबोचा

वहीं, दूसरे मामले में भी भीमताल पुलिस को सफलता मिली। मु0अ0सं0-17/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पिन्टू कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी सतीपुर, पीपल के पास, नियर सैटेलाइट बस अड्डा, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष को पुलिस टीम ने बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला आगे बढ़ा है। नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत; एक गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.