ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावा

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ सामाजिक विषयों पर चर्चा, जीआईसी सूफी के विद्यार्थियों ने दी पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति;

कल मां नयना देवी मंदिर में सुंदरकांड, भजन और पंच आरती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे नंदा देवी के दर्शन

नैनीताल। श्री नन्दा देवी महोत्सव के तहत सोमवार को आयोजित महाभंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाभंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, कद्दू मिश्रित सब्जी और हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया। धार्मिक आयोजनों में भंडारे को सेवा और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। महाभंडारे में लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और मां नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद लिया।

महोत्सव के दौरान मां नंदा देवी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सीधा प्रसारण बना संवाद का मंच

महोत्सव के दौरान आयोजित सीधे प्रसारण में अध्यात्म, देवी भजन, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कैंसर जैसे गंभीर स्वास्थ्य विषय पर भी जानकारी और जागरूकता से जुड़ी चर्चा हुई।

जीआईसी सूफी के विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग भरे। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

सीधे प्रसारण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पुलिस कप्तान डॉ. मंजुनाथ टीसी तथा श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर संवाद किया गया। नगरपालिका सभासदों ने नैनीताल शहर की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रो. नीता बोरा, अक्षोभ सिंह, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, निधि, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, कूर्मांचल बैंक के विनय साह, फोटोग्राफर प्रखर साह, आशा शर्मा, नवीन तिवारी, सभासद भागवत रावत, गज़ाला कमाल, सुरेंद्र कुमार, राकेश पवार, मीनू बदलाकोटी, दीपिका बिनवाल, डॉ. भुवन आर्य तथा मंगोली से गणेश मेहरा परिवार सहित अनेक लोगों ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

आयोजन में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

महोत्सव के सफल संचालन के लिए श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिनभर व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मनोज साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, बिमल साह, गिरीश जोशी, राजेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी सहित भुवन बिष्ट, एडवोकेट मनोज साह, भीम सिंह कार्की, मोहित लाल साह, हरीश राणा, दीपक साह और रोहित कुंवर समेत अनेक लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. कपोल जोशी, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया। वहीं श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने दीपक साह के निर्देशन में महाभंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरित किया।

कल मां नयना देवी मंदिर में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

महोत्सव के अगले कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को मां नयना देवी मंदिर में दोपहर 2 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम को पंच आरती की जाएगी।

वहीं कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपराह्न 3 बजकर 50 मिनट पर मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह बना हुआ है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.