ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में आज नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 22 सितंबर को नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम धामी नैनीताल पहुंचकर प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 सितंबर को अपराह्न 2:30 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद लगभग 3:30 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे।

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:50 बजे श्री नयना देवी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे और मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर महोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।

नैनीताल में आयोजित होने वाला नंदा देवी महोत्सव कुमाऊं की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख पर्व माना जाता है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी शाम 5 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का नैनीताल दौरा लगभग डेढ़ घंटे का रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.