ब्रेकिंग न्यूज़

23 सितंबर को अधिसूचना जारी, 25 को नामांकन और 29 को मतदान, मतगणना व शपथ ग्रहण

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। परिसर में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रो. मनोज आर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज आर्य ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 24 सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, जबकि 25 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

इसके बाद 28 सितंबर को आम सभा का आयोजन किया जाएगा। 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव (छात्रा), कोषाध्यक्ष (छात्रा), सांस्कृतिक सचिव तथा संकाय प्रतिनिधि के पदों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान लिंगदोह समिति के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अवसर पर डॉ. गगन होती, डॉ. ललित तिवारी, बृजेश जोशी, नंदन बल्लभ पालीवाल, डीएस बिष्ट, राहुल, हेमंत, सीबी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.