ब्रेकिंग न्यूज़

डीएम ललित मोहन रयाल ने जारी किया अवकाश का आदेश, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी छुट्टी; नैनीताल शहर के कुछ आवासीय विद्यालयों को मिली छूट

नैनीताल। जनपद में मौसम विभाग की ओर से भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 25 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में 26 सितंबर को नैनीताल जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी में भूस्खलन और नदी-नालों एवं गधेरों में तेज जल प्रवाह की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना से बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।

नैनीताल शहर के कुछ आवासीय विद्यालयों को आदेश से छूट

अवकाश के आदेश में एक महत्वपूर्ण अपवाद भी रखा गया है। नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शैक्षणिक संस्थान एवं विद्यालय, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, उन्हें इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है।

हालांकि, इस प्रावधान के चलते कुछ विद्यालयों में भ्रम की स्थिति पैदा होने की संभावना है। विशेषकर ऐसे संस्थान, जहां आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध नहीं हैं, वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खराब मौसम के बीच विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.