ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, कुल 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का नामांकन निर्धारित आयु सीमा संबंधी अर्हता पूरी नहीं करने के कारण निरस्त कर दिया गया।

नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, जिसमें किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।

आयु सीमा पूरी नहीं करने पर कुनाल बेदी का नामांकन निरस्त

नामांकन जांच समिति के परीक्षण के बाद जारी पत्रांक डीएसडब्ल्यू/छा०सं०चु०/2026-27/107, दिनांक 26 सितंबर 2026 के अनुसार, छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी, जो बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष के सप्तम सेमेस्टर के छात्र हैं, निर्धारित आयु सीमा संबंधी अर्हता पूरी नहीं कर पाए।

नामांकन पत्र के साथ संलग्न अभिलेखों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को उनकी आयु 23 वर्ष, 2 माह और 21 दिन पाई गई। उनकी जन्मतिथि 10 अप्रैल 2003 दर्ज है। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ संविधान के अनुच्छेद 5(अ) में निर्धारित आयु सीमा से अधिक आयु होने के कारण उनका नामांकन अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया गया।

वाणिज्य संकाय: संध्या कापड़ी
विधि संकाय: दिव्यांशी कौशल
प्रबंधन अध्ययन: सानिध्य उप्रेती
नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबला हुआ स्पष्ट
निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई थी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके चलते अंतिम सूची में शामिल प्रत्याशी अब अपने-अपने पदों के लिए चुनाव मैदान में बने हुए हैं।

चुनाव प्रक्रिया में जुटे रहे विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक

छात्रसंघ चुनाव की नामांकन जांच और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. गगन होती, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. महेश आर्य, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. अमित मेलकानी, डॉ. शिवांगी, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी सहित सीबी जोशी, हेमंत कुमार और बृजेश जोशी आदि जुटे रहे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के बीच मुकाबले का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.