जलागम विभाग के तहत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

समाज के विभिन्न वर्गों को किया जाएगा जागरूक

देहरादून। जलागम विभाग के अंतर्गत राज्य स्तरीय “जल-कृषि समृद्धि अभियान” दो माह तक संचालित किया जाएगा। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि “जल-कृषि समृद्धि अभियान” का उद्देश्य विभागीय गतिविधियों में जनसामान्य की भागीदारी को बढ़ाना तथा उन्हें जलागम विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। 

 जलागम मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगामी दो माह तक संचालित होंगे। इसके तहत निर्बल वर्ग के लाभार्थियों को सहायता प्रदान किया जाना, बीज वितरण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ गोष्ठी, जनजागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे।

 “जल-कृषि समृद्धि अभियान” के तहत उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना, ग्रीन एजी (जैफ-6) परियोजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलागम घटक 2.0 तथा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। पिथौरागढ़ व हरिद्वार से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इसके अंतर्गत पिथौरागढ़ के यक्षवती नदी क्षेत्र में नदी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें जनजागरूकता, दिया दान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। 

 इसके साथ ही हरिद्वार की पीली पड़ाव ग्राम पंचायत में भी “जल-कृषि समृद्धि अभियान” आयोजित किया गया।

इसमें ग्रामीणों को उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), गोबर गैस संयंत्र तथा अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू को भी किया लहूलुहान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.