ब्रेकिंग न्यूज़

त्रिकोणीय मुकाबले पर टिकी नजर, सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस-प्रशासन अलर्ट

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव में कॉलेज के 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित छात्रसंघ के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद होगा।

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण कॉलेज परिसर में चुनावी गतिविधियां खासा जोर पकड़ती नजर आ रही हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की आवाजाही के बीच मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मतदान केंद्रों और कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। एडीएम विवेक राय और एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

प्रशासन ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चुनाव परिणाम आने के बाद जुलूस, नारेबाजी या ऐसी किसी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल को विशेष रूप से अलर्ट रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। मतदान से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित होने तक सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.