हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 9वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 9वें राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 924 वोट प्राप्त हुए हैं।
अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के मेहुल साह 718 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 529 वोट मिले हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल को मेहुल साह के मुकाबले 206 वोट की बढ़त हासिल है। वहीं आर्यन बेलवाल और धीरज बिष्ट के बीच 395 वोट का अंतर है।
9वें राउंड के बाद स्थिति
आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 924 वोट
मेहुल साह (एनएसयूआई) — 718 वोट
धीरज बिष्ट (ABVP) — 529 वोट
मतगणना आगे बढ़ने के साथ अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर छात्रों और समर्थकों की नजरें अगले राउंड पर टिकी हुई हैं। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।





































