ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस ने खोया हुआ पर्स सुरक्षित टूरिस्ट को वापस लौटाया, पर्यटकों ने पुलिस का जताया आभार

गांधी जी की प्रतिमा के पास छूटा था हैंडबैग, पर्स में एटीएम-क्रेडिट कार्ड समेत थे करीब 4 हजार रुपये; पर्यटक दंपत्ति ने पुलिस का जताया आभार

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पर्यटक का खोया हुआ पर्स बरामद कर उसे सकुशल उसके स्वामी को लौटा दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर्यटक को उसके जरूरी दस्तावेजों के साथ नकदी भी वापस मिल गई, जिसके बाद पर्यटक दंपत्ति ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर 2026 को गाजियाबाद निवासी पर्यटक राहुल चौहान अपनी पत्नी दुग्गेश के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान तल्लीताल क्षेत्र में स्थित गांधी जी की मूर्ति के आसपास उनका हरे मिक्स कलर का हैंडबैग/पर्स कहीं छूट गया।

पर्स के गुम होने का पता चलने पर पर्यटक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिल सका। पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड तथा करीब 4,000 रुपये की नकदी होने के कारण पर्यटक काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी।

मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने सूझबूझ के साथ संभावित स्थानों पर पर्स की तलाश की और लगातार प्रयास करते हुए खोया हुआ पर्स बरामद कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर्स को उसके वास्तविक स्वामी राहुल चौहान को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पर्स में मौजूद नकदी, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड सहित सामान सुरक्षित मिलने पर पर्यटक दंपत्ति के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पर्स वापस मिलने के बाद राहुल चौहान एवं दुग्गेश ने प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह और उनकी टीम का धन्यवाद किया। पर्यटकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कर्तव्यनिष्ठा और सहायता के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई ने पर्यटन नगरी में ‘मित्र पुलिस’ की भावना को भी मजबूत किया है।

पर्यटकों की परेशानी के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराकर पुलिस ने यह संदेश दिया कि स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पुलिस लगातार तत्पर है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  छात्रसंघ चुनाव को लेकर हल्द्वानी में पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग; होटल-ढाबों की तलाशी, प्रचार सामग्री हटाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.