नैनीताल। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंचे भाजपा सांसद दिनेश आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान तल्लीताल में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद शहर में रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। सांसद के नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नैनीताल क्लब में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी निष्ठा, मेहनत और लगन के दम पर बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें कहां से कहां तक पहुंचाया है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है कि यदि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करता है, तो उसे आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत

सांसद दिनेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण ही किसी कार्यकर्ता को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश भी दिया।

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर दिनेश आर्य ने इसे पारिवारिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद से भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।

राज्यसभा सांसद के नैनीताल दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के जरिए सांसद ने पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर जुटने का संदेश दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी को पुण्यतिथि एवं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि,रुद्रपुर चौक पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.