महापौर ने स्वयं खरीदारी कर बढ़ाया स्थानीय उत्पादों का उत्साह, सनातनी जनता से स्टॉलों से खरीदारी करने की अपील

हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में नगर निगम कार्यालय परिसर में नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों का विधिवत शुभारंभ नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर महापौर गजराज सिंह

उद्घाटन के अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्वयं स्टॉलों से शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और आम जनता को उनसे जोड़ना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस तरह की पहल से न केवल स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलती है, बल्कि लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करना भी है। नगर निगम लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिनसे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले और आमजन को इनसे जुड़ने का अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम की इस पहल को जनता का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। साथ ही यह प्रयास स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.