भीमताल: जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद हुई नियुक्ति, ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की मिली जिम्मेदारी

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के प्रकोष्ठों को मिले महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ के सफल आयोजन के लिए विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की गई है।

इस घोषणा के तहत भाजपा उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जितेन्द्र मेहता को मिली इस जिम्मेदारी को संगठन में उनके अनुभव, सक्रियता और कार्यशैली पर प्रदेश नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जितेन्द्र मेहता लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भीमताल विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपा जाना क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

वहीं, क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जितेन्द्र मेहता के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और पार्टी की विचारधारा से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित किया जा सकेगा।

इस नियुक्ति के बाद अब भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र मेहता (जीतू) के सफल कार्यकाल की कामना की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, महिला की मौत, युवती का पैर कटा; 12 लोग थे सवार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.