मौत के साये से मासूम को खींच लाई पुलिस! कंटेनर के नीचे फंसे 5 साल के बच्चे का किया सफल रेस्क्यू
भीषण हादसे में बाल-बाल बचा पांच वर्षीय मासूम, पुलिसकर्मियों की बहादुरी की हो रही जमकर तारीफ
देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए एक भीषण सड़क हादसे के दौरान उत्तराखंड पुलिस ने अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पांच वर्षीय मासूम की जान बचा ली।
हादसे के बाद बच्चा कंटेनर के नीचे फंस गया था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए बेहद सतर्कता और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, देहरादून में एक सड़क हादसे के दौरान पांच वर्षीय बच्चा कंटेनर के नीचे फंस गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ऐसे मुश्किल हालात में पटेल नगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए।
सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। जरा सी लापरवाही मासूम की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन पुलिस टीम ने धैर्य और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पटेल नगर थाना प्रभारी नरेश राठौर और उनकी टीम ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आम नागरिकों की सुरक्षा और जीवन बचाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी रहती है।
उत्तराखंड पुलिस के इस सराहनीय कार्य को दिल से सलाम। वर्दी में मौजूद इन जवानों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

