ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। कैंची धाम से दर्शन कर वापस रुद्रपुर लौट रहे  बाइक सवार दो लोगों को सलड़ी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती को गंभीर चोट लग गई।

युवती मौके पर ही मौत हो गई। और युवक को ऋषिकेश एम्स में ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

रविवार की रात 11:30 बजे दो लोग बाइक से हल्द्वानी जा रहे थे। की तभी सलड़ी के पास पहुंचते ही भीमताल से हल्द्वानी जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पूजा सक्सेना  पत्नी हिमांशु सक्सेना निवासी रुद्रपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वही दीपक सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह निवासी जय नगर उधमसिंह नगर की ऋषिकेश एम्स ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पूजा की मौके पर मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है। दोनों के शव को हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.