उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी वर्तमान तैनाती से अवमुक्त करते हुए नए पदभार और विभागों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी तबादला सूची के तहत श्री राजकुमार पाण्डे को चमोली से देहरादून,  बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी और  अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंहनगर से देहरादून में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात  शिप्रा जोशी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है।

इसी क्रम में  अपर्णा ढौंढ़ियाल को देहरादून से टिहरी, जबकि डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक  अजयवीर सिंह को उनके वर्तमान पद पर ही नई जिम्मेदारी के तहत तैनात किया गया है।  तुषार सैनी को ऊधमसिंहनगर से टिहरी और मनीष बिष्ट को नैनीताल से उत्तरकाशी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर तैनात  देवानन्द को पौड़ी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।  गौरव पाण्डेय को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल,  कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार और  रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंहनगर में नई तैनाती दी गई है।

तबादला आदेश के तहत  मुकेश चन्द्र रमोला को उत्तरकाशी से देहरादून,  अमृता शर्मा को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल,  नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा और  शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार भेजा गया है।

वहीं,  चन्द्रशेखर को चमोली से टिहरी,  मंजू राजपूत को चमोली से उत्तरकाशी,  अबरार अहमद को उत्तरकाशी से हरिद्वार और  सुनील कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही  नीतू डागर को चम्पावत से ऊधमसिंहनगर,  संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर,  रेखा को पौड़ी गढ़वाल से चमोली और  कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से हरिद्वार में डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इसके साथ ही नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आख्या और प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश; कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के रैकूना गांव में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर राख; अनाज, जेवरात और गृहस्थी का सामान खाक,हरीश पनेरू ने प्रशासन से मांगी तत्काल राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.