ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

10वीं पास कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) ने एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है।

जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार जिन खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उनमें मैसेंजर के 13 पद, दफ्तर के 3 पद, धोबी के 2 पद, कुक के 2 पद, मजदूर के 3 पद और माली के 1 पद शामिल हैं. आवेदन मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hqscrecruitment.in के जरिए करना होगा।

इन सभी पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास संबंधित पद पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 वर्ष के 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ऊपरी उम्र सीमा में ओबीसी श्रेणी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल मॉल रोड बनी 'नो हॉन्किंग ज़ोन', हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंता

You missed

error: Content is protected !!