विधायक कैड़ा ने समीक्षा बैठक मै केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी भीमताल क्षेत्र की समस्याएं
हल्द्वानी। आज सर्किट हॉउस काठगोदाम मै केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता मै जिले के अधिकारियो के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने अजय भट्ट के समक्ष भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक समस्याओं को रखा विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल नगर मै पार्किंग के लिए लम्बे समय से धनराशि स्वीकृति हुई है लेकिन अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमजद, सुवाकोट, कौन्ता, दुदली, डालकन्या, कुण्डल, हरीशताल सहित आदि जगह 1 दर्जन से अधिक बीएसएनएल टावर स्वीकृति हुऐ है लेकिन अभी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है, 20 से 30 मोटर मार्गो के निर्माण कार्य की प्रथम चरण स्वीकृति कराई गई है जिनकी द्वितीय चरण की डी. पी आर अभी तक तैयार नहीं की गई है, कई मोटर मार्गो पर डामरीकरण का कार्य किया जाना है।
पतलोट डिग्री कालेज का भवन का निर्माण कार्य लम्बे समय से पूर्ण नहीं हो पाया है जल जीवन मिशन के अंतर्गत कई गाँव मै कार्य सुरु नहीं किया गया है।
ओखलकांडा क्षेत्र मै 6 माह से बिजली बिल नहीं आने आदि समस्याओं को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व अधिकारीयों के समक्ष रखी, विधायक कैड़ा ने अजय भट्ट से भीमताल क्षेत्र के बीएसएनएल टावरों का शीघ्र लगाने व सांचर व्यवस्था सुचारु करने, भीमताल पार्किंग का कार्य प्रारम्भ करने, लंबित मोटर मार्गो की शीघ्र डी. पी. आर तैयार करने, ओखलकांडा सहित भीमताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य को सुरु करने, ओखलकांडा सहित चारो ब्लॉको ग्रामीणों के बिजली के बिलो को काटने,भीमताल ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल की मूल भुत समस्याओं का समाधान करने की मांग की।





