ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण समेत सडक़ों के चौड़ीकरण के कार्य का जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  पर्यटन सीजन के दौरान जाम के झाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कवायत शुरु कर दी है। जिसमे सड़कों के चौड़ीकरण के् लिए सर्वे किया जा रहा है तो वही नगर के मुख्य चौराहों के चौड़ीकरण का काम शुरु कर दिया गया है।

जिला प्रशासन की टीम ने पंतपार्क मालरोड़ मस्जिद चौहारे का निरिक्षण किया जिसके बाद काम में आ रही दिक्कतों पर सुझाव लेकर समाधान किया गया है। अन्य स्थानों पर भी सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 

     आपको बता दें कि नैनीताल में पर्यटन सीजन में जाम बड़ी समस्या रहती है जिसके चलते सड़कों का चौडिकरण किया जा रहा है। कुल 5 करोड़ की लागत से ये काम होना है जिसमें सड़क चौड़ीकरण चौराहों का निर्माण और सौन्दर्यकरण का काम होना है। ताकि नैनीताल आने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगो को जाम से निजात मिल सके।

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया की नैनीताल में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है,जिसके लिए निरीक्षण चल रहा है आगे उन्होने बताया की तल्लीताल में स्थित पुलिस बूथ और पोस्ट ऑफिस को निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे में स्थानांतरित किया जाएगा इसके अलावा तल्लीताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा को भी चौराहे में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो सकें।

  नैनीताल आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंडी संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। कहा कि योजना के तहत फांसी गधेरा,तल्लीताल गांधी चौक, मनुमहारानी तिराहा तथा मस्जिद तिराहा,चीन बाबा चौक, रिक्शा स्टैंड मल्लीताल,एसबीआई रोड समेत अन्य चौराहा को चौडा करने के साथ उनको सुंदर बनाया जाएगा।

 डीडीए के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि सडकों के चौड़ीकरण के दौरान वर्षो से मॉल रोड में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर भी गाज गिरने जा रही है।

उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मॉल रोड के किनारे जिन लोगोंं ने नियम विरुद्ध दुकान या अन्य अतिक्रमण कर रखे हैं उन लोगो को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाए ताकि मॉल रोड का पहले से और अधिक सुदंर बनाया जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.