ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में पुलिस ने फिर तल्लीताल क्षेत्र से वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक न्यायालय द्वारा जारी तरीखो में पेश न होने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी कर दिया जिसके तहत पुलिस ने अभियुक्त को तल्लीताल क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया है। 

तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरव ने बताया कि तल्लीताल हरिनगर निवासी आकाश उर्फ अक्का पुत्र सुरेश पर काफी समय से तारीखों में न्यायालय में पेश नहीं होने पर जिस कोर्ट ने अभियुक्त पर आईपीसी की धारा 27/23, 323,341,504,506 मुकदमा दर्ज करते चीता मोबाइल तल्लीताल हेड शिवराज सिंह राणा और महिला एस आई राजकुमारी द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए, कल होगा नामांकन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.