ब्रेकिंग न्यूज़

मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में युवक ने फसी लगा कर अपनी जीवन लीला की समाप्त तुरत इसकी सूचना पुलिस की दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर जांच में जुटी 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/धारी। नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में होटल की रैलिंग से लटका हुआ मिला ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे मुक्तेश्वर – लेटीबुंगा स्थित एक होटल की रेलिंग में एक युवक फंदे से लटका हुआ मिला। 

जिसकी सूचना होटल कर्मीयों द्वारा मुक्तेश्वर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष कमित जोशी व पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को रैलिंग से नीचे उतारा। पुलिस द्वारा युवक को 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । 

संतोष कुमार (23) पुत्र दिवान चन्द्र निवासी अघरिया धारी ,मुक्तेश्वर लेटीबुंगा में उसी होटल में हाउस कींपिग का कार्य करता था। 

मंगलवार को युवक का शव होटल की रैलिंग से लटका हुआ मिला । जिससे क्षेत्र में मातम छा गया । 

मृतक संतोष कुमार तीन भाईयों सबसे छोटा था । वह लगभग दो वर्ष से यहाँ हाउस कीपिग स्टाफ में था । इनका परिवार गांव में ही खेतीबाडी़ करता है ।

वहीं कार्यरत होटल कर्मियों ने बताया होटल में 8 कर्मचारी है व होटल का मैनेजर पिछले दो दिनों से छुट्टी में है । 

इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली वह भी होटल पहुंच गये। उप प्रधान पंकज कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता निखिल कुमार के नेतृत्व मे ग्रामवासियों ने पुलिस के साथ मिलकर होटल के कैमरे खंगाले।

एसओ कमित जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को नैनीताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.