ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश की चीला रेंज में सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

 ऋषिकेश।  चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव आज गुरुवार सुबह नहर का पानी कम होने पर मिल गई है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की लिखित तहरीर पर थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, वार्डन की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

बता दें कि राजाजी प्रशासन को ये वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर जा रहा था।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। दुर्घटना में कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरीं। वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) घायल हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ० मंजुनाथ टीसी ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

You missed

error: Content is protected !!